सोशल मीडिया पर चल रही भ्रमित खबरों का भाजपा ने किया खंडन, वीडी शर्मा ही रहेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष!

सोशल मीडिया पर चल रही भ्रमित खबरों का भाजपा ने किया खंडन, वीडी शर्मा ही रहेंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष!

संपादक: विवेक कुमार पाण्डेय भोपाल:-आज शुक्रवार को सोशल मीडिया में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की खबरों का भाजपा नेतृत्व ने खंडन किया है फिलहाल वीडी शर्मा ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह से ही सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक पर पहलाद पटेल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर वायरल हो रही थी भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि अभी इस प्रकार की कोई नियुक्ति नहीं की गई है बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 दिन के लिए दिल्ली प्रवास पर गए हुए हैं

कई दशक से राजनीति में सक्रिय हैं विष्णु दत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु शर्मा का जन्म 1970 को मुरैना जिले में हुआ था करीब 35 साल से वह राजनीति में सक्रिय हैं शुरुआत में वह ABVP में पदाधिकारी रहे हैं बताया जाता है कि चंबल क्षेत्र में भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा विष्णु दत्त शर्मा को माना जाता है वही विष्णु दत्त शर्मा की पहचान जमीनी नेता के रूप में होती है

प्रदेशाध्यक्ष बदले जाने की खबर के बाद कांग्रेसियों के चेहरे पर दिखी रौनक

शुक्रवार को जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो कांग्रेसियों ने इसे जमकर अपने-अपने नाम से पोस्ट करना शुरू कर दिया वही प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने के बाद कई कांग्रेसियों के चेहरे पर रौनक दिखाई दी

 

Mp9Bharatvarsh में आपका स्वागत है, सभी समाचारों के लिए आपका नंबर एक स्रोत एमपी9भारतवर्ष में हम आपको उत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2002 से मेरे द्वारा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदारी से आमजन की आवाज़ खबरों के माध्यम से उठाई है अब आप लोगों की हर आवाज को उठाने के लिए यह भी एक नई शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि जो सहयोग आप सभी का अभी तक मिला वहीं सहयोग और आप हमारे समाचारों का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उन्हें आपको पेश करने में आनंद लेते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। 📝 विवेक कुमार पांडेय whatsapp. 9300978488 Email. Mp9Bharatvarsh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *