जिला शिक्षा अधिकारी भिंड द्वारा विकासखंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का लहार में किया आयोजन

जिला शिक्षा अधिकारी भिंड द्वारा विकासखंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का लहार में किया आयोजन

भिण्ड :-जिला शिक्षा अधिकारी भिंड एच.एस.तोमर के द्वारा विकासखंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन नवीन नगर पालिका भवन लहार के मीटिंग हॉल में किया , जिसमें विकासखंड लहार एवं रौन के विकास खंड शिक्षा अधिकारी व खंड स्रोत समन्वयक के साथ समस्त जन शिक्षा केंद्र प्रभारी, संकुल प्राचार्य ,जन शिक्षक और अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालक उपस्थित रहे, समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री जी के दिनांक 7 अगस्त 2023 को प्रस्तावित लहार कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की गई, इसके उपरांत विभागीय समीक्षा बैठक में निम्नांकित प्रमुख बिंदुओं पर प्रमुख रूप से उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वन टू वन चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से विद्यालयों का निरीक्षण और उनके प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करना, साइकिल वितरण एवं उनकी ऑनलाइन एंट्री, एन. एम.एम.एस. रजिस्ट्रेशन की स्थिति, ओलंपियाड रजिस्ट्रेशन की स्थिति, शिक्षा पोर्टल पर नामांकन एवं मैपिंग की स्थिति, फेल्ड खातों का अपडेशन एवं शेष बचे फेल्ड खातों की स्थिति, टेबलेट खरीद पर एम शिक्षा मित्र एप पर एंट्री की स्थिति, विद्यांजलि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की स्थिति, एम.डी.एम. मैसेज की स्थिति, खाद्यान्न उठाव की स्थिति, एस.एम.एस. नहीं करने वाले स्कूलों की जानकारी ,कर्मचारियों की निर्वाचन की सी.ई.एम.एस. पोर्टल पर एंट्री की स्थिति, उपरोक्त सभी बिंदुओं पर प्रमुख रूप से चर्चा कर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने क्षेत्र अंतर्गत इन बिंदुओं पर प्रोग्रेस रिपोर्ट प्राप्त की और साथ ही समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी को निर्देश देते हुए बताया कि सी.एम. हेल्पलाइन का समय सीमा में निराकरण करें और समस्त प्राचार्य ई स्कूटी वितरण की प्रक्रिया में दिए गए निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें, निजी विद्यालय के संचालक वाहन फिटनेस आर.टी.ओ.कार्यालय से कराना सुनिश्चित करें और इसके अतिरिक्त नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु लक्ष्य अनुसार आवेदन भरना सुनिश्चित करें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गई है, उपरोक्त सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करें, विभागीय समीक्षा बैठक में प्रमुख रूप से विकास खंड शिक्षा अधिकारी लहार शैलेंद्र सिंह कुशवाह, विकास खंड शिक्षा अधिकारी रौन करन सिंह कुशवाह, विकासखंड स्रोत समन्वयक लहार अतहर सिद्धकी, विकासखंड स्रोत समन्वयक रौन पी.एस.तोमर, सहायक संचालक एवं वरिष्ठ प्राचार्य आलमपुर बांगरे जी, आहरण संवितरण अधिकारी एवं कन्या प्राचार्य लहार कोमल सिंह परिहार, सी.एम.राइज प्राचार्य लहार दीपेंद्र सिंह कुशवाह, बालक दबोह प्राचार्य जे.आर. निराला ,वैसपुरा प्राचार्य डॉ.जे.पी बघेल,अजनार प्राचार्य रघुनंदन सिंह, असवार प्राचार्य एच.एन.दीक्षित,टोला प्राचार्य श्रीकांत दुबे,देवरी प्राचार्य संजय श्रीवास्तव बालक उ.मा.वि. प्राचार्य मिहोना अरविंद मिश्रा, कन्या हाई स्कूल प्राचार्य मिहोना जितेंद्र सिंह कुशवाह औऱ ब्लॉक सह समंबयक जानकी नंदन समाधिया सहित समस्त जनशिक्षक और निजी विद्यालयो के संचालक और प्राचार्य उपस्थित रहे

Mp9Bharatvarsh में आपका स्वागत है, सभी समाचारों के लिए आपका नंबर एक स्रोत एमपी9भारतवर्ष में हम आपको उत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2002 से मेरे द्वारा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदारी से आमजन की आवाज़ खबरों के माध्यम से उठाई है अब आप लोगों की हर आवाज को उठाने के लिए यह भी एक नई शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि जो सहयोग आप सभी का अभी तक मिला वहीं सहयोग और आप हमारे समाचारों का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उन्हें आपको पेश करने में आनंद लेते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। 📝 विवेक कुमार पांडेय whatsapp. 9300978488 Email. Mp9Bharatvarsh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *