भोपाल:-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी वर्ष में आशा उषा बहनों को बड़ी सौगात दी है मुख्यमंत्री ने आज घोषणा करते हुए कहा कि आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा
ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना गंभीर लापरवाही के किसी भी बहन को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा आशा और पर्यवेक्षक आशा बहनों की सेवानिवृति आयु 60 साल की बजाय 62 साल में होगी आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा आकस्मिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा हर आशा, उषा बहन को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल किया जाएगा आशा बहनों के वेतन भुगतान और सत्यापन आशा डायरी के आधार पर सहयोगियों के सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा आशा बहनों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 6000 रुपए करने के निर्देश देता हूं हर साल इसमें 1000 रुपए की वृद्धि भी की जाएगी आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेवानिवृत्ति के बाद 1 लाख की राशि दी जाएगी आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को 5 लाख का चिकित्सा और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा
![मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आशा, उषा बहनों को दी बड़ी सौगात](https://mp9bharatvarsh.com/wp-content/uploads/2023/07/54cca937-05d8-48cf-95cf-86eb3a73ba2d.jpg)