क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने दी जायेगी : संजीव सिंह

क्षेत्र के विकास में कमी नहीं आने दी जायेगी : संजीव सिंह

भिण्ड। क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के जो विकास कार्य पूर्ण नहीं हुए हैं उन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने देगी। यह बात विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने सोमवार को वार्ड 25 में मुख्य रोड से जामना हनुमान मंदिर तक 1.59 करोड़ से बनने वाली सीसी सड़क और नाला निर्माण का भूमिपूजन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह कृत संकल्पित हैं। बिना किसी भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, इसके लिए वे सदैव तत्पर हैं। इस दौरान विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य एक करोड़ 59 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण व सीसी रोड का भूमिपूजन किया। सरकार ने विकास के द्वार खोले हैं। आने वाले समय में भी विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यों की प्राथमिकता के अनुसार सूची बनाने की बात कही। इस दौरान विधायक ने आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि नगरपालिका सुनील वाल्मीकि, शैलेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र रितोरिया, रामसिया राठौर सहित वार्डवासी मौजूद रहे

Mp9Bharatvarsh में आपका स्वागत है, सभी समाचारों के लिए आपका नंबर एक स्रोत एमपी9भारतवर्ष में हम आपको उत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2002 से मेरे द्वारा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदारी से आमजन की आवाज़ खबरों के माध्यम से उठाई है अब आप लोगों की हर आवाज को उठाने के लिए यह भी एक नई शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि जो सहयोग आप सभी का अभी तक मिला वहीं सहयोग और आप हमारे समाचारों का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उन्हें आपको पेश करने में आनंद लेते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। 📝 विवेक कुमार पांडेय whatsapp. 9300978488 Email. Mp9Bharatvarsh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *