लहार पहुंची विजय संकल्प का हुआ भव्य स्वागत माँ मंगलादेवी की आरती कर मांगा लहार विधानसभा के लिए आशीर्वाद

लहार पहुंची विजय संकल्प का हुआ भव्य स्वागत माँ मंगलादेवी की आरती कर मांगा लहार विधानसभा के लिए आशीर्वाद

भिंड:-युवा भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोमेश महंत की विजय संकल्प पदयात्रा आज लहार पहुँची यात्रा में कार्यकर्ताओ की भारी भीड नजर आई जानकारी के अनुसार इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश महंत द्वारा विजय संकल्प पदयात्रा निकाली जा रही है जिसका शुभारंभ लहार विधानसभा क्षेत्र के आलमपुर से 25 मार्च को किया गया विजय संकल्प पदयात्रा समूचे विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी आज यह यात्रा गाजे बाजे के साथ गगन भेदी नारे लगाते हुए लहार नगर से होकर निकाली गई जिसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य युवा नेता रोमेश महंत कर रहे थे उन्होंने संकल्प लिया है की इस बार लहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विजय होगी उसके लिए उनका यह संकल्प साकार होता दिख रहा है कार्यकर्ताओ की भीड़ ने उन्हें अपार समर्थन दिया जगह जगह उनको शीतल जल एवं शुल्पाहार की व्यवस्था कार्यकर्ता कर समर्थन कर रहे हैं बो अपने अलग ही ऊर्जावान अंदाज में जनता से इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी विजय का आशीर्वाद ले रहे हे रूठे भटके कार्यकर्ताओ को मनाने का काम कर पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचने का काम कर रहे है तपती धूप में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बो हाथ जोड़कर पैदल चलकर यात्रा में आगे बड़ रहे है एक दिन में आधा दर्जन भर गांवो में विजय संकल्प यात्रा पहुंच रही हे रात्रि विश्राम गांव में ही कर सुबह यात्रा की शुरूवात हो रही हैं उनका यह संकल्प निश्चित तौर पर पार्टी के लिए संजीवनी का काम कर रहा है लहार पहुंची यात्रा का शुभारंभ झांसी बस स्टैंड से किया गया जो कि बनखंडेश्वर मंदिर पर पहुंची जहां एक भंडारे का आयोजन भी किया गया इसके बाद यात्रा नगर के मां मंगला देवी मंदिर पहुंची जहां महाआरती में 1100 दीपों से आरती की गई यात्रा के दौरान उन्होंने Mp9Bharatvarsh को बताया कि पार्टी के निर्देश पर बह समूचे विधानसभा क्षेत्र में यात्रा निकाल रहे है साथ ही लोगो को भाजपा सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत कराया जा रहा हे कार्यकर्ताओ के अपार समर्थन को देखकर लगता है की इस बार लहार विधानसभा में कमल खिलाना तय है यात्रा के दौरान नगर के ह्रदय स्थल माँ मंगलदेवी की आरती कर लहार विधानसभा के लिए आसीर्बाद मांगा इस मौके पर हजारों की संख्या में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया

अम्बरीष शर्मा निबास पर हुआ भव्य स्वागत

विजय संकल्प यात्रा का आज लहार नगर में पुष्पबर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया इसी क्रम में अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया निबास पर उनके अनुज अखलेश उर्फ बंटू शर्मा ने युवा नेता रोमेश महंत का भव्य स्वागत किया इस मौके पर सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे

हजारों की संख्या में भाजपा नेता रहे मौजूद

लहार नगर पहुंचे विजय संकल्प यात्रा में हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता मौजूद रहे जिनमें राकेश महाते मेहरा, संतोष बौहरे मिहोना, विनय शर्मा मिहोना, अशोक चौधरी श्यामपुरा, नरेश चौधरी श्यामपुरा, बबलू महाते मेहरा, संजीव चौधरी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष,विनोद मूढ़ौतिया, नीलम शर्मा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, सुरज शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, नारायण दास उपाध्याय पूर्व जनपद सदस्य,दयाशंकर दीक्षित,अरविन्द दीक्षित, रामकुमार यादव ,प्रेमनारायण मिश्रा, अनमोल शुक्ला,बंटू ठेकेदार,अनूप दीक्षित,बबलू तिवारी, सुशील जोशी, मलकू झा, राजू करैया ,ओमी पुरोहित, नानू पचौरी,नीरज शर्मा,विकाश दीक्षित के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता साथ रहे

Mp9Bharatvarsh में आपका स्वागत है, सभी समाचारों के लिए आपका नंबर एक स्रोत एमपी9भारतवर्ष में हम आपको उत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2002 से मेरे द्वारा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदारी से आमजन की आवाज़ खबरों के माध्यम से उठाई है अब आप लोगों की हर आवाज को उठाने के लिए यह भी एक नई शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि जो सहयोग आप सभी का अभी तक मिला वहीं सहयोग और आप हमारे समाचारों का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उन्हें आपको पेश करने में आनंद लेते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। 📝 विवेक कुमार पांडेय whatsapp. 9300978488 Email. Mp9Bharatvarsh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *