नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ ये क्या क्या बोल गए भारतीय जनता पार्टी के पूर्ब विधायक 

नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ ये क्या क्या बोल गए भारतीय जनता पार्टी के पूर्ब विधायक 

भिण्ड:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह ने ग्वालियर में आयोजित कांग्रेस की सभा के दौरान श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा एवं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर अनर्गल विलाप करने की कड़ी निन्दा की है। पूर्व विधायक रसाल सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह द्वारा सिंधिया जी पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सबसे पहले वे महारानी लक्ष्मी बाई के इतिहास को जाने और फिर आरोप लगाएं। उन्होंने कहा कि दरअसल कांग्रेस को ग्वालियर-चम्बल अंचल में संभावित पराजय से घबराई हुई है यही वजह है कि कांग्रेस के नेता खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता डॉक्टर गोविन्द सिंह पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की कृपा से खैरात में मिली नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के अभिमान में यह भूल गए हैं कि जिस केन्द्रीय मंत्री पर आरोप लगा कर वह अपनी फिसलती सियासी जमीन तलाशने का प्रयास कर रहे हैं उसके सामने कभी डाक्टर गोविन्द सिंह अपनी सियासत बचाने के लिए गिड़गिड़ाया करते थे पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके परिवार ने व्यक्तिवाद की राजनीति नहीं की उन्होंने हमेशा विचारधारा एवं जनता के सम्मान, न्याय दिलाने एवं विकास और प्रगति एवं जन सेवा का की। उनकी छवि पूरे प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों में तथा ग्वालियर-चंबल संभाग में एक स्वच्छ और ईमानदार राजनेता और जनसेवक की है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग की जनता जानती है कि सिंधिया परिवार ने हमेशा जनता को न्याय के लिए संघर्ष किया है यही वजह थी कि जब कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार ने जनता से चुनाव में किए वादों को पूरा करने से मुंह फेर लिया, तब जन अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए सिंधिया जी ने जनता को चुना और अपनी सरकार को लात मार दी पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि आज केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार पूरे प्रदेश और ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की बात कर रहे हैं पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई ने अपना सब कुछ जीवन न्यौछावर करने के बाद संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता डॉक्टर गोविन्द सिंह और प्रियंका गांधी महारानी लक्ष्मी बाई को माध्यम बनाकर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पूर्व विधायक रसाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रायवेट लिमिटेड कंपनी संभाग की जनता को झूठ बोलकर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का अपमान करने का जो प्रयास किया जा रहा है, यह ग्वालियर-चंबल संभाग की जनता भी समझती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है उन्होंने कहा की महाराज की छवि राजनेता की नहीं जनसेवक के रूप में है यही वजह है कि कांग्रेस नेता उनकी छवि धूमिल करने के नाकाम प्रयास में जुटे हुए हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस नेताओं के मनसूबों को कभी कामयाब नही होने देंगे

Mp9Bharatvarsh में आपका स्वागत है, सभी समाचारों के लिए आपका नंबर एक स्रोत एमपी9भारतवर्ष में हम आपको उत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2002 से मेरे द्वारा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदारी से आमजन की आवाज़ खबरों के माध्यम से उठाई है अब आप लोगों की हर आवाज को उठाने के लिए यह भी एक नई शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि जो सहयोग आप सभी का अभी तक मिला वहीं सहयोग और आप हमारे समाचारों का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उन्हें आपको पेश करने में आनंद लेते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। 📝 विवेक कुमार पांडेय whatsapp. 9300978488 Email. Mp9Bharatvarsh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *