मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार लहार में भाजपा का विधायक बनाने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार लहार में भाजपा का विधायक बनाने के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: शिवराज सिंह चौहान

मोंटू त्रिपाठी रावतपुरा(भिंड)-: भिण्ड जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल विधानसभा क्षेत्र लहार के रावतपुरा धाम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ हेलीकॉप्टर से रविवार को रावतपुरा पहुंचें जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहित होकर हेलीपैड पर स्वागत किया इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार और लहार में भाजपा का विधायक बनाने के लिए मेहनत करें भाजपा के कार्यकर्ता इसके बाद उन्होंने रामलला के दर्शन कर प्रदेश के समृद्धि और विकास के लिए आशीर्वाद मांगा और पूजा अर्चना की वही उन्होंने रावतपुरा सरकार रविशंकर महाराज जी से मुलाकात करते हुए उनसे आशीर्वाद ग्रहण किया एवं रात्रि विश्राम वही किया
मुख्यमंत्री चौहान की अगवानी करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया नगरीय प्रशासन आवास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अम्बरीष शर्मा(गुड्डू) विधायक संजीव सिंह संजू पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत, पूर्व विधायक राकेश शुक्ला निगम मंडल अध्यक्ष दर्जा कैबिनेट मंत्री प्राप्त रणवीर सिंह जाटव,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुब,प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक चौधरी,विधानसभा संयोजक नवल किशोर मिश्रा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हिरदेश सिंह राजावत,कोक सिंह चौहान, लहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार महाते, नगर परिषद अध्यक्ष संतोष बौहरे, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम सिंह बघेल, योगेंद्र सिंह पप्पू, मंडल अध्यक्षों में विकास बौहरे, दीपक सिंह राजावत,जिला पंचायत सदस्य शशि भारद्वाज, जबर सिंह कुशवाह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शास्त्री,संस्कृत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजीव नायक एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सपत्नी रावतपुरा में किया पौधा-रोपण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सोमवार को रावतपुरा भिण्ड प्रवास के दौरान पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ रावतपुरा धाम परिसर में पौधा-रोपण किया इस दौरान रावतपुरा धाम महन्त श्री रविशंकर महाराज भी उपस्थित रहे इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो गए

 

Mp9Bharatvarsh में आपका स्वागत है, सभी समाचारों के लिए आपका नंबर एक स्रोत एमपी9भारतवर्ष में हम आपको उत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2002 से मेरे द्वारा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदारी से आमजन की आवाज़ खबरों के माध्यम से उठाई है अब आप लोगों की हर आवाज को उठाने के लिए यह भी एक नई शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि जो सहयोग आप सभी का अभी तक मिला वहीं सहयोग और आप हमारे समाचारों का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उन्हें आपको पेश करने में आनंद लेते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। 📝 विवेक कुमार पांडेय whatsapp. 9300978488 Email. Mp9Bharatvarsh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *