महिलाओं में बढ़ रहा अवसाद

महिलाओं में बढ़ रहा अवसाद

कामकाज महिलाओं में अवसाद के मामले बढ़ रहे हैं। इन महिलाओं को ऑफिस के काम के बाद घर भी संभालना पड़ता है। ऐसे में इन महिलाओं का पूरा समय काम में ही निकल जाता है और इन्हें आराम के लिए भी समय नहीं मिलता। अध्ययन के मुताबिक, जो महिलाएं एक हफ्ते में 55 घंटे से ज्यादा काम करती हैं, उन्हें अवसाद होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

वहीं जो महिलाएं एक सप्ताह में 35-40 घंटे काम करती हैं, वो ज्यादा स्वस्थ और तनाव मुक्त रहती हैं।इससे साफ है कि महिलाएं सिर्फ अपने ऑफिस में काम नहीं करती, बल्कि उनको अपने घर गृहस्थी भी संभालनी पड़ती है. इसके चलते उनके काम करने के घंटे बढ़ जाते हैं।जो महिलाएं वीकेंड में भी काम करती हैं, वो ज्यादातर सर्विस सेक्टर की होती हैं और उनकी सैलरी दूसरों की तुलना में कम होती है। इससे भी वे अवसाद का शिकार हो जाती हैं।इस अध्ययन में 12,188 महिलाओं को शामिल किया गया। ऐसे में ऑफिस में महिलाओं के काम के समय को कम करना जरुरी है।

इस प्रकार समस्या से राहत पायें :

कामकाज के घंटे तय करें। अपनी प्राथमिकताएं देखें।
समय निकालकर हर दिन सैर पर जाएं।
परिवार के साथ साल में एक बार किसी पर्यटन स्थल पर तारोताजा हों।
संगीत सुने और योग व ध्यान का सहारा लें।
14 मार्च ईएमएस फीचर

Mp9Bharatvarsh में आपका स्वागत है, सभी समाचारों के लिए आपका नंबर एक स्रोत एमपी9भारतवर्ष में हम आपको उत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2002 से मेरे द्वारा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदारी से आमजन की आवाज़ खबरों के माध्यम से उठाई है अब आप लोगों की हर आवाज को उठाने के लिए यह भी एक नई शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि जो सहयोग आप सभी का अभी तक मिला वहीं सहयोग और आप हमारे समाचारों का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उन्हें आपको पेश करने में आनंद लेते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। 📝 विवेक कुमार पांडेय whatsapp. 9300978488 Email. Mp9Bharatvarsh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *