इन कारणों से होता है बांझपन 

इन कारणों से होता है बांझपन 

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 1.90 करोड़ इंफर्टाइल (बांझ) दंपत्ति हैं। महिलाओं में इनफर्टिलिटी की कुछ खास वजह हैं जिससे कंसीव करने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही गर्भाशय संबंधी समस्याएं भी संभव हैं। जानें क्या है इसके कारण।

लगातार डायटिंग

गर्भधारण के लिए महिलाओं को संतुलित आहार की जरूरत होती है। कई महिलाएं फिगर बनाने के लिए डाइटिंग करती हैं, उन्हे आगे चलकर मां बनने में समस्या होती है। इसी तरह महिलाओं के धूम्रपान या अल्कोहल लेने का असर भी इनफर्टिलिटी (बांझपन) को प्रभावित करता है।

शिफ्ट में काम

जो महिलाएं नाइट शिफ्ट या हर समय अलग-अलग शिफ्ट में काम करती हैं, उनमें मासिक धर्म अनियमित हो जाता है। इसके कारण महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत आती है। कई बार शिफ्ट की वजह से अबॉर्शन की आशंका भी बढ़ती है।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स

दिन में कई बार मेकअप करने से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में उपयोग किए जाने वाले केमिकल्स थाइरॉयड की समस्या पैदा करते हैं। जिन महिलाओं को थॉयराइड होता है, उनके लिए आसानी से कंसीव करना मुश्किल होता है।

बढ़ती उम्र

इंडियन मेडिकल एंड रिसर्च काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में उम्र के साथ-साथ प्रेग्नेंट होने की संभावना कम होती जाती है। 35 से नीचे यह दर 47.6 फीसदी होती है। वहीं 35 से 37 साल की उम्र में 38.9 फीसदी, 38 से 40 साल की उम्र में 30.1 रहती है।
14 मार्च ईएमएस फीचर

Mp9Bharatvarsh में आपका स्वागत है, सभी समाचारों के लिए आपका नंबर एक स्रोत एमपी9भारतवर्ष में हम आपको उत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। वर्ष 2002 से मेरे द्वारा हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक एवं ईमानदारी से आमजन की आवाज़ खबरों के माध्यम से उठाई है अब आप लोगों की हर आवाज को उठाने के लिए यह भी एक नई शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि जो सहयोग आप सभी का अभी तक मिला वहीं सहयोग और आप हमारे समाचारों का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उन्हें आपको पेश करने में आनंद लेते हैं। यदि आपके कोई प्रश्न या टिप्पणी हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें। 📝 विवेक कुमार पांडेय whatsapp. 9300978488 Email. Mp9Bharatvarsh@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *